
जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी एवं जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक सेन ने उनके निज निवास धमना पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अभिषेक सेन ने कल्पना नारद साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह जनसेवा और क्षेत्र के विकास के कार्यों में सक्रिय रहें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कल्पना साहू के मार्गदर्शन एवं सहयोग की निरंतरता की कामना की।