जय अवंति लोधी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह, 205 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

जय अवंति लोधी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह, 205 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रायपुर । जय अवंति लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा छत्तीसगढ़ स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का लगातार पांचवें वर्ष आयोजन किया गया। गुजराती धर्मशाला रायपुर में आयोजित समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने लोधेश्वर महादेव एवं वीरांगना अवंती बाई लोधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता लोधी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के महामंत्री घनश्याम कौशिक उपस्थित रहे।

समारोह में कक्षा 12वीं, कक्षा 10वीं तथा लोधी विद्या मंदिर के नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के कुल 205 विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैग प्रदान कर उनकी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह में जय अवंति लोधी क्षत्रिय समाज स्टेशन रोड लोधीपारा इकाई से गिरवर चंदेल, अमर जंघेल, तेजसिंह जंघेल, चंपा जंघेल, संतलाल जंघेल, जगदीश जंघेल, तरुण जंघेल, उमाशंकर जंघेल, दायशंकर जंघेल, कमल जंघेल, भावेश जंघेल, करण जंघेल, राकेश जंघेल एवं युवराज जंघेल सहित राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, मुंगेली, नंदनी-अहिवारा, डोंगरगढ़, आरंग, नवागढ़, खैरागढ़ और पाटन क्षेत्र से सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

पाटन क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पाटन परिक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में मोनिका पिता हेमन्त कौशिक ने 93 प्रतिशत, प्रेरणा पिता पुष्पराज कौशिक ने 86 प्रतिशत, षस्ठाधिश पिता धर्मेंद्र कौशिक ने 76 प्रतिशत, दीपेश पिता संतोष सिंगौर ने 75 प्रतिशत, ज्योति पिता कृष्णा सिंगौर ने 78 प्रतिशत, रागिनी पिता लक्ष्मी ने 76 प्रतिशत, खुशबू पिता मनोज ने 76.8 प्रतिशत, राजेश्वरी पिता नरोत्तम ने 75.8 प्रतिशत, पायल पिता अश्विनी ने 84 प्रतिशत, नीलिमा पिता पवन ने 80 प्रतिशत तथा कामिनी पिता नंदकुमार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं कक्षा 10वीं में दिव्या पिता डोमन ने 87 प्रतिशत, मोमिन पिता राजेश ने 90 प्रतिशत तथा आरती पिता मुरारी कौशिक ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं बैग देकर सम्मानित किया गया। पाटन परिक्षेत्र से कमलेश सिंगौर, धर्मेन्द्र कौशिक, द्वारिका सिंगौर, शिवकुमार सिंगौर, टीकम सिंगौर, सुरेन्द्र सिंगौर, वीरेन्द्र सिंगौर, अश्विनी सिंगौर एवं चन्द्रशेखर सिंगौर सहित अन्य सामाजिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगत जंघेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *