
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, महिला शक्ति के सशक्तीकरण तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की श्रीमती तृप्ति चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने की। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर, महिला मोर्चा दुर्ग की महामंत्री ममता राव, जामगांव आर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री यादव, महिला मोर्चा दुर्ग की उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, मंत्री शैलेन्द्री मंडावी तथा भाजयुमो जामगांव आर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेन मंचासीन रहे।
अतिथियों ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने तथा भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की मजबूती का आधार है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर ने महिला मोर्चा की नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की महत्वपूर्ण शक्ति है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक में महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष तारेश्वरी साहू एवं देवकी निषाद, महामंत्री नंदिनी साहू एवं भानुप्रिया साहू, मंत्री शैल यादव एवं भुनेश्वरी निर्मलकर, कोषाध्यक्ष तारेश्वरी साहू, मीडिया प्रभारी सुमन सगरवंशी सहित बिना यादव, उमेश्वरी यादव, अमरीका वर्मा, लीला वर्मा, उर्मिला यादव, चमेली वर्मा, कुमारी पटेल एवं अनुसुइया यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री नंदिनी साहू ने किया। बैठक के दौरान नवगठित महिला मोर्चा टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया गया।