
जामगांव आर। पाटन क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जामगांव आर नगर में यादव समाज द्वारा गौठान स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के पश्चात समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की तथा भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर में पूरे दिन उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।