नगर पालिका अमलेश्वर में ‘आशीर्वाद का दीप’ से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, जिपं सभापति नीलम चंद्राकर बोलीं— “सेवा केवल एक दिन का अभियान नहीं, समाज के प्रति निरंतर दायित्व है”

नगर पालिका अमलेश्वर में ‘आशीर्वाद का दीप’ से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, जिपं सभापति नीलम चंद्राकर बोलीं— “सेवा केवल एक दिन का अभियान नहीं, समाज के प्रति निरंतर दायित्व है”

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका अमलेश्वर के अटल परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ वृहद रूप से ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने सहभागिता करते हुए सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर,नापाध्यक्ष दयानन्द सोनकर,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, भाजपा नेता फेरहा राम धीवर सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़कर मनाना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर निभाए जाने वाला दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सकारात्मक संकल्प का संदेश भी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने से ही विकसित और सशक्त भारत की दिशा में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *