दुर्ग आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 12 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले;राजकुमार दीवान को मिला पाटन का प्रभार

पाटन। दुर्ग जिले में आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर (आबकारी), जिला दुर्ग द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के 12 आबकारी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र एवं प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमार दीवान को पाटन क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।जारी आदेश के मुताबिक नई व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों में सुविधा और विभागीय कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू की गई है। आदेश में विभिन्न आबकारी वृत्तों के अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ-साथ मदिरा दुकानों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

पाटन में राजकुमार दीवान संभालेंगे जिम्मेदारी

राजकुमार दीवान के पाटन का प्रभार संभालने के बाद क्षेत्र में आबकारी विभाग की मैदानी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर नियंत्रण, मदिरा दुकानों का नियमानुसार संचालन तथा विभागीय शिकायतों पर कार्रवाई जैसे विषय उनके लिए प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेंगे।
पाटन क्षेत्र में आबकारी व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विभागीय निगरानी और कार्रवाई को लेकर अपेक्षाएं बनी रहती हैं। ऐसे में नए प्रभारी के रूप में राजकुमार दीवान की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र की नजर रहेगी।

12 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

6 अक्टूबर को जारी आदेश में सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को अलग-अलग आबकारी वृत्तों एवं मदिरा दुकानों का प्रभार सौंपते हुए विभागीय जिम्मेदारियों का पुनर्नरधारण किया गया है,राजकुमार दीवान के पाटन का प्रभार संभालने के बाद अब क्षेत्र में आबकारी विभाग की निगरानी, कार्रवाई और मैदानी गतिविधियों की दिशा पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *