किकिरमेटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन बहनों का हुआ सम्मान, ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में हुईं विभिन्न गतिविधियां

जामगांव आर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरमेटा-शुक्लाडीह में ‘एक साथ आंगन का उत्सव’ (आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3, 4 एवं 5 में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों के सेवा एवं समर्पण का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोदभराई, न्योता भोज, बच्चों की पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी तथा महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व पर भी जागरूक किया गया। व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं उनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर सरपंच देवकी जेठूराम निषाद ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में सरपंच देवकी जेठूराम निषाद, जेठूराम निषाद, भुनेश्वरी निर्मलकर, उर्वशी देशलहरे (सुपरवाइजर), लता साहू, साहू समाज अध्यक्ष गातापार, सरपंच वरुणदेव नेताम (ग्राम पंचायत टेमरी) सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती साहू, किरण चक्रधारी, जितेश्वरी निषाद, लक्ष्मी सिन्हा, शबाना बेगम तथा सहायिका चित्ररेखा यादव, लक्ष्मी निषाद, कमलेश्वरी निषाद, दिनेश्वरी सिन्हा, कामनी निषाद सहित मितानिन खिलेश्वरी चक्रधारी, रुखमणि चक्रधारी, केकती निर्मल, राकेश्वरी निर्मल, छबीला निषाद, उखमा निषाद सहित सक्रिय महिला सबीना बेगम, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *