
जामगांव आर । राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, जामगांव आर के परिसर में रंगोली सजाकर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य कविता साहू, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष दिनेश्वरी साहू,भाजपा नेत्री शैलेंद्री मंडावी,विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती चेतना ठाकुर सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामीणों द्वारा स्कुल कैम्पस में आशीर्वाद के दिए जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की, वक्ताओ ने माहभर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत चलने वाले सेवा और रचनात्मक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इसमें सहभागी होने की अपील की। इस अवसर पर सरजू राम ठाकुर, डी.के. साहू, अनामिका साहू,ललिता देवांगन, नंदा सोनी, केवती साहू, नीलकंठ धीवर, पी. टंडन सहित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।