प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जामगांव आर जगमगाया, जगह-जगह जले ‘आशीर्वाद के दीप’; मिनी दीपावली जैसा दिखा नजारा


पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ नगर के प्रमुख स्थलों पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित, ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया जन्मदिवस
जामगांव आर
। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जामगांव आर नगर में जगह-जगह ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। नगर के ग्राम पंचायत कार्यालय भवन, किसान चौक, महतारी सदन, स्कूल भवन, सेवा सहकारी समिति, अटल चौक, जिला सहकारी बैंक सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सैकड़ों दीप जलाए गए।.शाम होते ही नगर के प्रमुख स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। जगह-जगह प्रज्वलित दीपों से जामगांव आर में दीप उत्सव का माहौल नजर आया और नगर का दृश्य मिनी दीपावली जैसा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

आयोजन में ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,उपसरपंच मुकेश साहू, शासकीय कालेज समिति अध्यक्ष नरेश केला, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, भाजपा नेत्री शैलेंदरी मंडावी,सेजेस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, पूर्व सरपंच के एल साहू, कामता साहू, नंदिनी साहू,मेघनाथ सागरवंशी,मुरली राठी, डा निर्मल, नरोत्तम साहू, सुनील चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *