केक से लेकर पंचवटी तक… मोदी के जन्मदिन पर बेल्हारी में BJP का अनूठा सेवा संकल्प, भूतेश्वर महादेव की पूजा से हुआ आगाज
जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ग्राम बेल्हारी स्थित रुद्राक्ष वाटिका में मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपाइयों ने भूतेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं आरोग्य की कामना की। कार्यक्रम में महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राष्टकम का सामूहिक पाठ किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आरोग्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर पंचदीप प्रज्ज्वलित किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम स्थल पर पीपल, बरगद, बेल, आंवला, सीता अशोक और रुद्राक्ष के पौधे रोपित कर लघु पंचवटी की स्थापना की गई। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं,बधाई गीतों के साथ कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्साहपूर्ण और खुशनुमा बना रहा।
इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से देश का मान बढ़ाया है। उनकी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 76 वर्ष की उम्र में भी भारत को विश्व पटल पर शिखर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रबल पुरुषार्थ कर रहे हैं। भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे मायने में जननेता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पद को पुरस्कार नहीं, बल्कि दायित्व माना है। उनका व्यक्तित्व उनके लोककल्याणकारी और जनहितैषी कार्यों तथा योजनाओं में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जननेता के जन्मदिन पर घर-घर आशीर्वाद के दीप जल रहे हैं।
आयोजन में जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद, जिपं प्रतिनिधि नारद साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, किसान नेता भगवान सिंह चंद्राकर, रुपसिंह सिन्हा,बेनीराम साहू,भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ,भाजपा नेता नरेश केला,समाजसेवी हलधर महमल्ला, बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड विशेष रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन उपसरपंच मनीष चंद्राकर एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन ने किया। इस अवसर पर अंगेश्वर साहू अरुण चंद्राकर महेश साहू, मेंगनाथ सागरवंशी, प्रदीप तोमर, उत्तम रिगरी, नेवन्द्र प्रजापति,लोकेश साहू यशवंत साहू,गंगा राम देवप्रकाश चक्रधारी,ईश्वर यादव, अभिषेक सेन, सोनसाय, कनक साहू विनोद साहू,भेन चंद्राकर,जितेंद्र धनकर, बिसहत साहू, मुकेश साहू,हुमेश देवांगन,तुलसी निषाद,लक्ष्मण,अनिरुद्ध पुराणिक, तीरथ पटेल, बलराम चक्रधारी सहित अन्य उपस्थित रहे।