
भाजपा जामगांव आर मंडल 17 सितंबर को आयोजित करेगा मंडल स्तरीय कार्यक्रम, भूतेश्वर महादेव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र जप और पूजा-अर्चना
जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा 17 सितंबर को ग्राम बेल्हारी में सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वाटिका, शमशान पथ बेल्हारी में किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रुद्राक्ष वाटिका के समीप देव वृक्षों का रोपण कर पंचवटी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पंच दीप प्रज्ज्वलन, महामृत्युंजय मंत्र जप एवं पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के जरिये सेवा कार्यों के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना हैं बताया गया कि कार्यक्रम में भाजपा मंडल के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे
बूथ स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम
जामगांव आर मंडल के सभी बूथों में शाम 7 बजे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामवासियों एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क और समन्वय बनाकर “आशीर्वाद के दीप” प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। सेवा सहकारी समितियों, बिहान महिला समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बूथ कमेटियों के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।