प्रमोशन आदेश: छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति,दुर्ग, बालोद, महासमुंद, रायगढ़ समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया आदेश, लेवल-9 वेतनमान में हुई पदोन्नति
रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। विभागीय आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत करते हुए वेतन मैट्रिक्स लेवल-9 (₹38,100–₹1,20,400) में पदस्थ किया गया है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों की नई पदस्थापना भी निर्धारित की गई है। जारी सूची के अनुसार आयुष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से पदोन्नत कर बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश कुमार लहरी को बेमेतरा से महासमुंद, मोहित कुमार अमीला को महासमुंद से बालोद, अब्दुल वसीम सिद्दीकी को राजनांदगांव से दुर्ग तथा योगेश राजपूत को गरियाबंद से दुर्ग पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अभिषेक अग्रवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रद्धा सिंह को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृजल साहू को महासमुंद, मनप्रीत कौर को पटवारी प्रशिक्षण शाला रायपुर, प्रशांत गुप्ता को नारायणपुर तथा प्रकाश पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई पदस्थापना दी गई है। चन्द्र कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, हुलेश्वर कुमार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जयंत कुमार पटले को रायगढ़, विभोर यादव को बिलासपुर, कोमल प्रसाद साहू को सक्ती तथा शशि नमेदा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा जानकी काठले को कोरबा तथा नागेश तांजेय को कबीरधाम से पदोन्नति के बाद राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *