बटंग में 23 अगस्त को तहसील स्तरीय तृतीय तुलसी जयंती एवं तुलसी अलंकरण-मानस मयंक सम्मान समारोह, पूर्व CM भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

बटंग में 23 अगस्त को तहसील स्तरीय तृतीय तुलसी जयंती एवं तुलसी अलंकरण-मानस मयंक सम्मान समारोह, पूर्व CM भूपेश बघेल और सांसद विजय बघेल होंगे शामिल

पाटन। पाटन ब्लॉक ग्राम बटंग में तहसील मानस संघ पाटन एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में तहसील स्तरीय तृतीय तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मानस प्रेमियों, रामभक्तों और धर्मानुरागियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं शुभारंभ समारोह के साथ होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पाटन विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला मानस संघ अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू, ग्राम पंचायत बटंग के सरपंच दीनराम वर्मा एवं उपसरपंच महेश्वरी वर्मा उपस्थित रहेंगी। आयोजन के क्रम में मानस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विशेष प्रस्तुति पंडवानी का आयोजन किया जाएगा। पंडवानी प्रस्तुति चेतन देवांगन पाहन्दा द्वारा दी जाएगी।

तुलसी अलंकरण एवं मानस मयंक सम्मान

समारोह में मानस एवं रामकथा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘तुलसी अलंकरण सम्मान’, ‘मानस मयंक सम्मान’, ‘मानस पथिक’, ‘विशेष सहभागिता सम्मान’ सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। तुलसी अलंकरण सम्मान से राकेश ठाकुर निपानी, रमेश कौशिक झीट, सतन साहू बटंग, भुजबल साहू परसदा, जागेश्वर शुक्ला भरर, योगेश्वर ठाकुर बोरेन्दा, मनीष चंद्राकर बेल्हारी एवं श्रीराम पटेल बटंग को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मानस मयंक सम्मान के लिए गीतांजली साहू बोरेन्दा, टुका राम निषाद शुक्लाडोह एवं राज साहू बटंग के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में मानस पथिकों एवं अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया जाएगा। वहीं मानस मयंक सम्मान के लिए गीतांजली साहू बोरेन्दा, टुका राम निषाद शुक्लाडोह एवं राज साहू बटंग के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में मानस पथिकों एवं अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया जाएगा।

शाम को होगा भव्य समापन समारोह

समारोह का समापन शाम 7 बजे होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दुर्ग नीलम-राजेश चंद्राकर, जिला मानस संघ अध्यक्ष मेहतर वर्मा एवं जनपद सदस्य पाटन प्रणव शर्मा उपस्थित रहेंगे। तहसील मानस संघ अध्यक्ष टीकाराम साहू,संयोजक कामता साहू,सचिव मुरलीदास वैष्णव,कोमल साहू, हितेंद्र साहू, आरती साहू,पुनेश्वर साहू, दयानन्द साहू,सुधा वर्मा किरणलता ठकुर,डॉ गुलाब साहू, सरस्वती साहू, अरुण कश्यप, पुष्पा साहू आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में सक्रियता से जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *