पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मोत्सव में पाटन में होगा समाज प्रमुखों का सम्मान, सामाजिक एकता और सद्भाव का देंगे संदेश

पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर 23 अगस्त को पाटन में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि समाज प्रमुखों की सहभागिता से कार्यक्रम सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें जिला साहू समाज अध्यक्ष नंदलाल साहू, प्रदेश यादव समाज अध्यक्ष जगनिक यादव, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, ब्लॉक विप्र समाज अध्यक्ष राजा शर्मा, ब्लॉक क्षत्रिय समाज अध्यक्ष शरद सिंह, राजस्थान पाटन के युगल किशोर आडिल, चन्हू कुर्मी समाज के चेतन चंद्राकर, दिल्लीवार कुर्मी समाज के अशोक भारद्वाज, सतनामी समाज अध्यक्ष संतराम कुर्रे, ब्लॉक देवांगन समाज अध्यक्ष श्रीकांत देवांगन, आदिवासी गोंड समाज अध्यक्ष संतराम कोटपरा, डड़सेना कलार समाज के ऋषि राम सिन्हा, निर्मलकर समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र निर्मलकर, मेहर समाज अध्यक्ष अशोक मढ़रिया, सेन समाज अध्यक्ष नरेश श्रीवास, नगर देवांगन समाज अध्यक्ष राज देवांगन तथा कंहार समाज अध्यक्ष प्रीतलाल यमराश सहित अन्य समाज प्रमुख शामिल हैं।

कार्यक्रम में कंहार समाज अध्यक्ष तिजू राम चक्रधारी, ठेठवार समाज अध्यक्ष ईश्वर यादव, मरार समाज अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल, पनिका समाज अध्यक्ष राम दास मानिकपुरी, विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष रोमनाथ विश्वकर्मा, निर्मलकर समाज अध्यक्ष लक्ष्मण निर्मलकर, धनकर समाज अध्यक्ष ढाल सिंह धनकर, मुस्लिम समाज अध्यक्ष शकील मोहम्मद, वैष्णव समाज अध्यक्ष चेला राम वैष्णव, नेताम समाज अध्यक्ष दिलवाला नेताम, कड़रा समाज अध्यक्ष दाऊ लाल मरकाम, निषाद समाज अध्यक्ष देव कुमार निषाद, दीपा समाज अध्यक्ष हृदय राम गुरुपरख, सोनकर समाज अध्यक्ष महेश सोनकर, लोधी कुर्मी समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक, कोसरिया यादव समाज अध्यक्ष रामचंद्र यादव एवं झेरिया यादव समाज अध्यक्ष नेहरू यादव का भी सम्मान किया जाएगा।

सामाजिक समरसता को मजबूत करने की पहल

आयोजन की तैयारी में जुटे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के मुताबिक जन्मोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रमुखों का सम्मान केवल अभिनंदन का अवसर नहीं, बल्कि पाटन क्षेत्र की सामाजिक विविधता को एक मंच पर लाने की पहल है। अलग-अलग सामाजिक संगठनों की सहभागिता से आपसी संवाद, सद्भाव और भाईचारे को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहने की संभावना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *