रिसाली के अवधपुरी में 2.10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर बोले—विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे

सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण से बढ़ेंगी वार्ड की जनसुविधाएं

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन एवं नाली निर्माण शामिल हैं। इनके पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।

भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं। रिसाली के सभी 40 वार्डों में बिना भेदभाव विकास कराया जा रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनता के हित में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और नल-जल योजना जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा के पार्षदों और महापौर को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निगम में भी भाजपा की सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, सोनू राम सिंह, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखड़े, सविता धवस, कमलेश हिरवानी, रविन्द्र साहू, हरीश सिन्हा, रामरतन साहू, संध्या साहू, आर.के. सरेठा, सुनील चौबे, दयाराम निर्मलकर, सीताराम निर्मलकर, मोनेश चंद्राकर, छनक लहरी, सावित्री पाण्डे, रामजी चौधरी, करुणा श्रीवास, अमित बोहरा, बूथ अध्यक्ष बी.के. बिसेन, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला दास, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, सविता महिलांग, सचिन गोस्वामी, डॉ. संस्कृति वर्मा, रवि मोट ठाकुर, संतोष चौधरी, आयुष तिवारी, परमेश्वर महिलांग, हिमांशु चंद्राकर, अंचल यादव, अनुपमा गोस्वामी, तेजस्वी सोनवानी, संध्या वर्मा, चंद्रकली चतुर्वेदी, ओमकेश्वरी मार्कण्डेय, पार्वती डी.डी. और डॉ. पार्वती कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *