राष्ट्रीय भारती हाईस्कूल डुण्डेरा में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व, बच्चों ने प्रस्तुत की छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की झलक

राष्ट्रीय भारती हाईस्कूल डुण्डेरा में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व, बच्चों ने प्रस्तुत की छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की झलक

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा, नन्हे बालक-बालिकाओं ने आकर्षक कलाकृतियों से सजाया पोरा उत्सव

उतई। राष्ट्रीय भारती हाईस्कूल डुण्डेरा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोकपर्व पोला को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित पोला उत्सव में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ नन्हे बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोला पर्व से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा एवं ग्रामीण जीवन की झलक प्रस्तुत की।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पोला पर्व के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में आयोजित पोला उत्सव के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा का रंग भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *