शांतिकुंज हरिद्वार में तीन दिवसीय ‘ट्रस्ट मंडल कार्यशाला, गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के पदाधिकारियों ने लिया भाग

शांतिकुंज हरिद्वार में तीन दिवसीय ‘ट्रस्ट मंडल कार्यशाला, गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी के पदाधिकारियों ने लिया भाग

(ट्रस्ट के दायित्व, प्रबंधन, संगठनात्मक गतिविधियों और शक्तिपीठ संचालन पर हुआ विस्तृत मंथन )

जामगांव आर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्रीय मुख्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार में ट्रस्ट मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय ‘ट्रस्ट मंडल कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 220 परिजन एवं ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।.इस कार्यशाला में गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी की ओर से सहायक प्रबंध ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन, कोषाध्यक्ष कौशल आडिल, गया राम साहू, राजेंद्र साहू, ज्योति प्रकाश साहू एवं उषा चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान युगदेवालय की गतिविधियां, प्रबंधन समिति एवं ट्रस्ट के दायित्व, प्रबंध-संचालन, शक्तिपीठ प्रतिनिधियों की भूमिका तथा संगठनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों को ट्रस्ट के प्रशासनिक संचालन, संगठन में सहयोग तथा विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

आमालोरी के सहायक प्रबंध ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन ने बताया कि कार्यशाला में प्रज्ञापीठ एवं युगदेवालय से संबंधित गतिविधियों, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक सहयोग, ट्रस्ट के कानून एवं दायित्व तथा शक्तिपीठ प्रतिनिधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन मिला। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज के वरिष्ठजनों एवं विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के साथ विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। कोषाध्यक्ष कौशल आडिल ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य ट्रस्ट मंडलों के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना, पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण तरीके से संचालित करना रहा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन गायत्री शक्तिपीठ के सुचारू एवं प्रभावी संचालन में उपयोगी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *