सीएम साय की स्मृति ईरानी से मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

सीएम साय की स्मृति ईरानी से मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों की दी जानकारी
रायपुर
। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से उन्हें अवगत कराया। मुलाकात के दौरान बस्तर में हो रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में आए बदलाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बस्तर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इसके साथ ही आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं एवं विकास कार्यों को गति मिले। उन्होंने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति से भी स्मृति ईरानी को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *