1.72 लाख करोड़ का ‘संकल्प’ बजट विकास का मजबूत आधार बनेगा : जितेन्द्र वर्मा


दुर्ग। राज्य बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।
जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का “SANKALP” बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक सौगातों की झड़ी लगा दी है। बजट में हर वर्ग—युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान और मध्यम वर्ग—का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1725 करोड़, जल जीवन मिशन के लिए 3000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 825 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के नाम संपत्ति क्रय पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ युवा दर्शन हेतु 5 करोड़, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 33 करोड़, कृषक उन्नति योजना हेतु 10,000 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए 600 करोड़, लोकनिर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर योजना (समृद्धि योजना) हेतु 200 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्य योजना के लिए 6500 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ तथा शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में 1500 करोड़ सहित विभिन्न योजनाओं में व्यापक प्रावधान किए गए हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य की आधारशिला रखेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक, जनहितकारी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *