देश–दुनिया में हलचल: मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात,वैश्विक मंच पर बदलते समीकरण !भारत में सियासी घमासान और बड़े फैसलों की गूंज

YC न्यूज़ डेस्क। देश दुनिया की बड़ी खबरें -16 अप्रैल 2026

🔴 इजराइल-हिज्बुल्ला टकराव चरम पर
इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 ठिकानों पर हमला किया, 2167 लोगों की मौत से हालात गंभीर।
🏛️ बिहार में सत्ता संतुलन की नई तस्वीर
सम्राट चौधरी 29 विभाग संभालेंगे, वहीं जेडीयू को 18 मंत्रालय; सरकार के भीतर शक्ति संतुलन पर नजर।
⚠️ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से जुड़े यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में संगठित नेटवर्क का आरोप, नए कर्मचारियों को बनाया जा रहा था निशाना।
🛕 कर्नाटक को पीएम की सौगात
नरेंद्र मोदी ने आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का उद्घाटन किया, संत बालगंगाधरनाथ स्वामी को समर्पित।
🌍 ईरान-ट्रंप बयान से बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा—ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, लेकिन मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा मिशन अभी बाकी।
🤝 भारत-रूस रिश्ते मजबूत होंगे
व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कंफर्म, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा।
📊 चीन बना भारत का टॉप ट्रेड पार्टनर
चीन ने व्यापार में मारी बाजी, अमेरिका पीछे छूटा—वैश्विक व्यापार संतुलन में बड़ा बदलाव।
🚢 अमेरिकी प्रतिबंधों को चुनौती
ईरान का ब्लैकलिस्टेड तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गया, ट्रैकिंग सिस्टम भी चालू रखा।
🗳️ महिला आरक्षण 2029 से लागू
लोकसभा सीटें बढ़कर 850 होंगी, जनगणना और परिसीमन के बाद नई राजनीतिक तस्वीर बनेगी।
⚖️ केजरीवाल का न्यायपालिका पर सवाल
अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक निष्पक्षता पर उठाए सवाल, तुषार मेहता का जिक्र।
🏢 गुरुग्राम लैंड स्कैम में शिकंजा
रॉबर्ट वाड्रा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने समन जारी किया।
🔫 अतीक अहमद केस: 3 साल बाद भी रहस्य
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता अब भी फरार, STF-ATS की तलाश जारी।
🚌 पंजाब हादसा: 8 की मौत
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 21 घायल—घटना पर पीएम ने जताया दुख।
🌐 अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की सीमित भूमिका
पाकिस्तान केवल ‘फैसिलिटेटर’ तक सीमित।
🛵 ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव
मुंबई में 400cc स्कूटर लॉन्च—नई तकनीक और पावर से बाजार में हलचल।
⚖️ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
पवन खेड़ा को झटका, अंतरिम जमानत पर रोक।
🛡️ राघव चड्ढा की सुरक्षा हटी
राघव चड्ढा से Z+ सिक्योरिटी वापस ली गई।
🏏 IPL 2026: RCB की शानदार जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *