छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, आज हुआ हिन्दी का पेपर; 3.21 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा आज शनिवार से शुरू हो गई। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र हुआ। राज्यभर में परीक्षा को लेकर उत्साह और अनुशासन का माहौल देखा गया। रायपुर के जे एन पांडेय स्कूल में परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। वहीं शहर के गर्ल्स स्कूलों में भी छात्राएं समय से पहले पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुईं। इस वर्ष 6,839 स्कूलों से कुल 3,21,571 विद्यार्थी 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी।

सुरक्षा और गोपनीयता के कड़े इंतजाम

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को 12वीं बोर्ड के परीक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। 12वीं के फिजिक्स और जियोग्राफी विषय के पहले दिन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 जारी किया है। इस नंबर पर छात्र अपने विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान विषय विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकते हैं। विषय विशेषज्ञ परीक्षा से एक दिन पहले तक उपलब्ध रहेंगे।

शिक्षा मंत्री ने बच्चों को दी बधाई

12वीं के फिजिक्स/ज्योग्राफी एग्जाम के पहले दिन शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया था। जहां उन्होंने एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स के बैठने का सही इंतज़ाम, पीने का पानी, साफ़-सफ़ाई, सिक्योरिटी और शांतिपूर्ण माहौल देखा। सभी स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *