शिक्षक के घर से गायब हुई 10 वीं की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु किया

शिक्षक के घर से गायब हुई 10 वीं की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु किया

YC न्यूज़ डेस्क। 10वीं की छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला जशपुर जिसे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके ही स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक गिरधारी यादव पिछले कई दिनों से उसका दैहिक शोषण कर रहा था।
◆घटना का खुलासा ऐसे हुआ-
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता छात्रा जशपुर के एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है और हॉस्टल में रहती है। जानकारी के अनुसार, छात्रा पढ़ाई करने के अलावा आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के घर पर काम भी करती थी। बताया गया है कि दो दिन पहले छात्रा अचानक शिक्षक के घर से गायब हो गई, जिसके बाद गुमशुदगी रिपोर्ट स्वयं आरोपी शिक्षक ने ही कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही समय में छात्रा को ढूंढ निकाला। लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने जो बयान दिया वह चौंकाने वाला था। छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने विश्वास और निर्भरता का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने कहा कि वह डर और दबाव के कारण किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी।
◆छात्रा का बयान सामने आते ही पुलिस हरकत में
कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक गिरधारी यादव के खिलाफ IPC और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है, इसलिए हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और बयान दर्ज कर लिए गए हैं।पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज हो चुकी है और आगे की कार्रवाई तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के खिलाफ ऐसे अपराधों में पुलिस की नीति बेहद सख्त है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *