11 वर्षों से शिक्षा सेवा का सिलसिला जारी, जन्मदिन पर शिक्षक गिरीश साहू ने बांटी खुशियां, उमरपोटी स्कूल के 42 बच्चों को दिए स्कूल बैग और पेन

11 वर्षों से शिक्षा सेवा का सिलसिला जारी, जन्मदिन पर शिक्षक गिरीश साहू ने बांटी खुशियां, उमरपोटी स्कूल के 42 बच्चों को दिए स्कूल बैग और पेन

जामगांव आर। जन्मदिन के अवसर पर खुशियां मनाने के साथ समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव एवं शिक्षक गिरीश साहू ने शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी के बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने विद्यालय के करीब 42 बच्चों को स्कूल बैग तथा सभी बच्चों को प्रति छात्र 5-5 पेन प्रदान किए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों और उनके पालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर गिरीश साहू ने बच्चों को नियमित रूप से समय पर स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनका भविष्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलता है।

गिरीश साहू ने बताया कि सरस्वती देवी बनारसी दास फरमानिया ट्रस्ट के माध्यम से पिछले 11 वर्षों से दुर्ग जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में छात्रहित में निःस्वार्थ सेवा कार्य किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को करीब 90 हजार स्वेटर, 90 हजार कॉपियां, पुस्तकें, कंपास, बेंच-डेस्क सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने जन्मदिन पर उमरपोटी स्कूल के बच्चों के लिए बैग एवं पेन का वितरण किया। कार्यक्रम में तेश्वरी साहू, कान्हा साहू, बीआर निषाद (प्रधान पाठक), पुनारद साहू, शिक्षक राघवेन्द्र कुमार ध्रुव, अतिथि शिक्षिका टिकेश्वरी साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *