‘मन की बात जनता और नेतृत्व के बीच सेतु है’ — कमलेश साहू

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां एपिसोड रविवार को जामगांव आर मंडल के लगभग सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर सुना। ग्राम बटरेल में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम का श्रवण किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर वर्ग को जोड़ने और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन गया है। यह कार्यक्रम जनता और नेतृत्व के बीच सेतु का काम करता है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष देवेंद्र साहू, कमलेश यादव, दयालुराम, ओमप्रकाश साहू, सूरज निर्मलकर, गणेश्वर साहू, किरणवेदी साहू सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ (126वां एपिसोड) की प्रमुख बातें :

◆ कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

◆लता मंगेशकर के गीत “ज्योति कलश छलके” का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनके स्वर भारतीय संस्कृति और संवेदनाओं का आईना हैं।

◆युवाओं से नशामुक्ति अभियान में भागीदारी की अपील की।

◆आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल पर बल देते हुए त्यौहारों के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही।

◆खेलकूद और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर ज़ोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *