“माँ दुर्गा के दरबार में कांग्रेसी नेताओं ने टेका माथा, दक्षिण पाटन के ग्रामों में माँगी सुख-समृद्धि की कामना”

“माँ दुर्गा के दरबार में कांग्रेसी नेताओं ने टेका माथा, दक्षिण पाटन के ग्रामों में माँगी सुख-समृद्धि की कामना”

रानीतराई। शारदीय नवरात्रि पर्व पर दक्षिण पाटन के ग्राम केसरा, भंसूली, तेलीगुंडरा और जरवाय सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण छाया हुआ है। मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं शीतला मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर, काली माता मंदिर, साईं मंदिर और गायत्री मंदिर में भी आस्था के दीप प्रज्वलित किए गए।

पंचमी के दिन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत दुर्ग), दिनेश साहू (सदस्य जनपद पंचायत), महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस), अजय सिंगौर, सोहन जोशी (जोन प्रभारी), डा. ईश्वर निषाद (सरपंच), दिनेश साहू (महामंत्री), डा. नोहर साहू, डा. के.के. साहू, तेजराम सिन्हा, सालिक साहू और आनंद बघेल शामिल रहे।

कार्यक्रम में महेश साहू, मनीष पटेल, उत्तम साहू, राजाराम साहू, दानी तारक, जगदीश देवांगन, भीम यादव, सुंदर साहू, रामचरण साहू, जनार्दन सेन, शिवकुमार साहू, सोमनाथ साहू, देवलाल पटेल, परमा साहू, मन्नू साहू, हरिनाथ सिन्हा, गुहा राम, कमलेश पटेल, सागर सिन्हा, नंदकुमार, खेमलाल, राजू साहू, भुवन पाल, टेकराम, शोभा सिन्हा, परमेश्वर, कुलेश्वर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *