‘मन की बात’ बनी जन-मन की बात- “126वें एपिसोड में भाजपाइयों संग बेल्हारी के ग्रामीण हुए सहभागी

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां एपिसोड रविवार को बेल्हारी में स्थानीय भाजपा बूथ इकाई की पहल पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान बूथ प्रभारी नेतराम निषाद ने कहा कि “मन की बात कार्यक्रम आज न केवल देश बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। इसमें प्रधानमंत्री जी नई-नई जानकारियां साझा करते हुए सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड़, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, भेन चंद्राकर, बाबूलाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *