
जामगांव आर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम औरी में भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा मंडल स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा रहे, अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मौके. पर.मुख्य अतिथि जितेन्द्र वर्मा ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान ककरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देकर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसके. पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने महात्मा गांधी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर एवं जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
गौरतलब है कि ग्राम औरी में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगभग 13 वर्ष पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष संतु साहू के प्रयास से स्थापित की गई थी।बीच में प्रतिमा टूटने के बाद इस वर्ष फिर से उन्होने स्वयं के व्यय से नई प्रतिमा लगाई, प्रतिमा स्थापना के बाद से ही ग्राम में प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर भाजपा मंडल जामगांव आर की ओर से गांधीजी की प्रतिमा स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संतु साहू का सम्मान भी किया गया, कार्यक्रम का संचालन गुलाब साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू ने किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर के अध्यक्ष नरेश केला,भाजपा नेता नारद साहू, सेजेस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष अरुण चंद्राकर सहित दुर्गेश रजक, अभिषेक सेन, चंद्रिका चंद्राकर, नीलकंठ साहू, चेलाराम साहू, जोहन साहू, प्रहलाद साहू, गजानंद चंद्राकर, विनोद साहू, विष्णु साहू, रवि साहू, टीकम साहू, अमित निषाद, सीरेन्द्र साहू, शिक्षक वाय.के. साहू, बिशहत साहू, दसरथ साहू, जीतेन्द्र कुमार, ओम चंद्राकर, दुर्गेश यादव, लोकेश साहू, भागा बाई, इन्द्राणी साहू, ईशु साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।