21 ग्रामों के मानस पथिकों की मौजूदगी में खम्हरिया मानस शक्ति केंद्र की नई टीम गठित,सनत साहू बने अध्यक्ष

21 ग्रामों के मानस पथिकों की मौजूदगी में खम्हरिया मानस शक्ति केंद्र की नई टीम गठित,सनत साहू बने अध्यक्ष

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र क्रमांक-1 खम्हरिया पाटन का सर्वसम्मति से निर्वाचन (चयन) कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसील मानस संघ द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रभारी पं. उमाशंकर शुक्ला ने उपस्थित सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए शक्ति केंद्र की कार्यकारिणी के दायित्व एवं ध्येय से अवगत कराया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सनत साहू बठेना को अध्यक्ष, तेजराम सिन्हा केसरा को उपाध्यक्ष, नंदनी साहू तेली गुंडरा एवं सनत गजपाल अरसनारा को सचिव, टेमन ठाकुर खम्हरिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पुरुषोत्तम यादव सिकोला को संयोजक, सूर्यकान्ता साहू को महिला संयोजिका, रोशन विश्वकर्मा एवं डागेस साहू को सह-मीडिया प्रभारी तथा रेखराम सिन्हा को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया।

इस अवसर पर तहसील मानस संघ पाटन के अध्यक्ष टीकाराम साहू सहित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष सनत साहू ने कहा कि मानस शक्ति केंद्र के माध्यम से मानस मंडलियों को जोड़ते हुए श्रीरामचरितमानस के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्वाचन प्रभारी अधिकारी कामता प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष रामनारायण वर्मा, संरक्षण तहसील मानस संघ पाटन, प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष कोमल साहू, आरती साहू, किरणलता साहू, नंदनी साहू, अरुण कश्यप, रोहित पटेल, मानस भवन प्रभारी, मीडिया प्रभारी दयानंद साहू, राजकुमार विश्राम, अर्जुन साहू, युवराज सिकोला सहित 21 ग्रामों से पहुंचे मानस पथिक एवं मानस संत समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *