भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बोलेंगे पीएम, देश की नजरें टिकी…

YC न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला सार्वजनिक वक्तव्य होगा, जिससे देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजरें टिकी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बीच यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है। चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर की स्थिति है। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर करारा प्रहार करते हुए कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारत की सैन्य तत्परता और आगे की रणनीति पर प्रकाश डाल सकते हैं। साथ ही वे देशवासियों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से संबोधन की घोषणा के बाद सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर हलचल तेज हो गई है। रक्षा विशेषज्ञों और कूटनीतिक हलकों में भी प्रधानमंत्री के संभावित संदेश को लेकर अटकलें तेज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *