
विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ जलाई आस्था की रोशनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिवस की बधाई
पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन का परिसर 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने परिसर में 2100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर देश की समृद्धि, विकास, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।
श्रीमती नायक ने कहा कि 2100 दीपों की यह रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित है। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनपद पंचायत परिसर में एक साथ प्रज्वलित 2100 दीपों ने पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी से आलोकित कर दिया। दीपों की मनमोहक श्रृंखला ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।