सेजस जामगांव आर में 22 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, ज़िपं सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा – योजना से बेटियों की शिक्षा का मार्ग और भी सुगम हो रहा

सेजस जामगांव आर में 22 छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिल, ज़िपं सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा – योजना से बेटियों की शिक्षा का मार्ग और भी सुगम हो रहा

जामगांव आर। राज्य शासन की नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, जामगांव आर में 22 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सभापति दुर्ग कल्पना नारद साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और कहा कि आंकड़ों के अनुसार पहले कक्षा 8वीं के बाद बेटियों का ड्रॉपआउट बहुत अधिक था। लेकिन इस योजना ने उनकी राह आसान की है। साइकिल मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा का मार्ग और भी सुगम होता है। आज की बेटियां ही कल का सशक्त समाज बनाती हैं।

सेजस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू ने कहा सेजस के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त करे। साइकिल मिलने से छात्राओं के लिए दूरी अब रुकावट नहीं, बल्कि अवसर में बदल रही हैं,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि राज्य शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए वरदान साबित हुई है। शिक्षा तक उनकी पहुँच मजबूत हो रही है। हमें गर्व है कि जामगांव आर की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, महामंत्री पुरनेन्द्र सिन्हा, प्राचार्य सरजूराम ठाकुर, प्रभारी किशोर साहू, मनीष जैन, अरुण चंद्राकर, एन.के. धीवर, गौरव मिथलेश, चंद्रहास साहू, अभिषेक सेन सहित बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *