जामगांव आर । महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में मंगलवार को सरस्वती सायकल योजना के तहत विद्यालय की 23 बालिकाओं को सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैन, सरपंच चंद्रहास साहू, सांसद प्रतिनिधि देवनाद देवांगन, किशोर सेन, अभिषेक सेन, लोकेश्वर निर्मलकर, मोहन देवांगन, डोमन बघेल, प्राचार्य राजेन्द्र वर्मा, सरोज देवांगन, सरिता झा, बबिता सोनवानी, झमान निर्मलकर सहित कई पालक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज का आधार है, और जब हम बालिकाओं को शिक्षा और साधनों से सशक्त बनाते हैं, तो समाज के विकास की नींव मजबूत होती है। सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा भी बढ़ेगी। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर लड़की अपने भविष्य को सशक्त बनाए। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी छात्राओं को आगे बढ़ने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।