केंद्रीय HM अमित शाह का कल छत्तीसगढ़ दौरा: अस्पताल का लोकार्पण, पीपल वन की सौगात और राज्योत्सव का समापन… जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय HM अमित शाह का कल छत्तीसगढ़ दौरा: अस्पताल का लोकार्पण, पीपल वन की सौगात और राज्योत्सव का समापन… जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, शाम 6 बजे राज्योत्सव के मंच पर होंगे शामिल; पदक अलंकरण समारोह के बाद रात 8:20 बजे दिल्ली रवाना
रायपुर
, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान अमित शाह अस्पताल का लोकार्पण करने के साथ पीपल वन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे राज्योत्सव के समापन समारोह और पदक अलंकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री का पूरा दौरा लगभग पांच घंटे 20 मिनट का निर्धारित है। दोपहर में रायपुर पहुंचने के बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

  • दोपहर 3:00 बजे रायपुर आगमन।
  • दोपहर 3:30 बजे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण।
  • शाम 5:30 बजे सेक्टर-16 में पीपल वन का उद्घाटन।
  • शाम 6:00 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, समापन समारोह में होंगे शामिल।
  • शाम 6:00 से रात 8:00 बजे तक राज्योत्सव समापन समारोह एवं पदक अलंकरण कार्यक्रम।
  • रात 8:20 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना।

राज्योत्सव के समापन समारोह पर रहेंगी निगाहें

अमित शाह की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर पदक अलंकरण कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण रहेगा। राज्योत्सव के समापन के साथ ही प्रदेश के विकास, उपलब्धियों और गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले आयोजनों का औपचारिक समापन होगा।.इस दौरे में अस्पताल लोकार्पण से लेकर पर्यावरण संरक्षण की पहल और राज्योत्सव के मंच तक गृह मंत्री की मौजूदगी रहेगी। अब राजधानी रायपुर में उनके आगमन और कार्यक्रमों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *