छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा को मिलेगा नया विस्तार! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत मंडपम में निवेश संभावनाओं पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा को मिलेगा नया विस्तार! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत मंडपम में निवेश संभावनाओं पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रिन्यूएबल एनर्जी समिट-2026 में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति और निवेश के अवसरों को मिली प्रमुखता, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में राज्य को निवेश का केंद्र बनाने का लक्ष्य
रायपुर,
2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर इस पुस्तक का विमोचन किया। इसमें राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

ग्रीन एनर्जी में निवेश का केंद्र बनाने की तैयारी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *