जामगांव आर महाविद्यालय में रजत राज्य स्थापना के 25 वर्ष : शॉर्ट मूवी, जॉब फेयर और एलुमनी मीट रहे आकर्षण का केंद्र-

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर भरर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर “रजत जयंती समारोह” बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुई,उद्घाटन सत्र में ग्राम भरर की सरपंच कौशल्या साहू और पूर्व सरपंच छबि लाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना यात्रा पर आधारित शॉर्ट मूवी दिखाई गई और राज्य निर्माण के प्रणेता स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि “युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से छत्तीसगढ़ को भारत का आदर्श राज्य बनाया जा सकता है।” वहीं सरपंच श्रीमती कौशल्या साहू ने शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा को सफलता और राज्य प्रगति की कुंजी बताया।

छात्र-छात्राओं ने “मेरे सपनों का छत्तीसगढ़” और “छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर अपने विचार रखे। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों का लिखित परीक्षण कर चयन प्रक्रिया की गई। इसके अलावा राज्य स्थापना पर क्विज का आयोजन भी हुआ।दूसरे दिन विद्यार्थियों ने विशाल रैली निकालकर शिक्षा और साक्षरता जागरूकता के नारे लगाए। इस मौके पर महाविद्यालय में प्रथम एलुमनी मीट आयोजित हुई, जिसमें पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय के विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बाँधा। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। एलुमनी वेद प्रकाश साहू ने भी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम डॉ. नरेश धर दीवान, डॉ. आबिद हसन खान, ऐश्वर्य ठाकुर, डॉ. संतोष पांडे, मनोज यादव, डॉ. लता मारकंडे,श्मुकेश कठौतिया ,  डॉ लता मारकंडे, प्रियम वैष्णव, मेज राम जोशी, पूरणमल शर्मा, गिरीश देशपांडे, आर डी भू आर्य, उमेश,कमलेश विश्वकर्मा, रानी चांदनी, वेदप्रकाश, थानेश्वर, जिनेश, प्रवीण , नमन, हितेश, मोहिनी, ऐश्वर्या, पलक का सहित संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *