पाटन महाविद्यालय में ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ पर सेमिनार सम्पन्न, मुख्य वक्त जितेंद्र वर्मा बोले-छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं का योगदान सबसे अहम

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पाटन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “रजत जयंती” के अवसर पर “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा – “युवावस्था जीवन का वह चरण है, जहाँ ऊर्जा, उत्साह, नवाचार और कर्मशीलता अपने शिखर पर होती है। यदि इस क्षमता को सकारात्मक दिशा दी जाए तो यह राज्य और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार बन सकती है।”

इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप साहू, नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, केवलचंद देवांगन, सागर सोनी, समीर बंछोर, प्रवीण मढ़रिया,आदित्य सवर्णी, विजयकांत वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित प्राध्यापकगण, छात्र–छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *