पाहंदा–मोहभट्ठा में धूमधाम से मनाई गई बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती, जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू हुईं शामिल

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम पाहंदा एवं मोहभट्ठा में बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा बस्ती में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर बाबा गुरुघासीदास जी के संदेशों का प्रचार-प्रसार करते नजर आए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू रहीं। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं समाजजनों का उत्साह व मनोबल बढ़ाया तथा सभी को बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हम बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती मना रहे हैं, लेकिन आत्ममंथन की आवश्यकता है कि हम उनके बताए मार्ग और आदर्शों का कितना पालन कर रहे हैं। यदि हम उनके बताए किसी एक लक्ष्य को भी जीवन में उतार लें, तो यही हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि केवल गुरुओं को मानना ही नहीं, बल्कि गुरुओं की बातों को मानना भी आवश्यक है, तभी जीवन का सच्चा उद्धार संभव है।
कार्यक्रम में नारद साहू (अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन), मेहतरू मनहरे, सतखोजन देशलहरे, निलेश बघेल, रेखलाल, शिव, सोमन, डोमन, बलदाऊ बंजारे, आत्माराम, भगवानी देशलहरे, प्रखर कुमार यादव (भाजपा युवा नेता), पालेन्द्र कुमार, कमलेश यादव, अभिषेक सेन, शंकर साहू, बंसी कोसरे, बसंत जांगड़े, राधेकिशन भारती, हेमलाल सोनवानी, संतराम जांगड़े, बालाराम चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, सतउराम, गैदलाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *