जामगांव-आर में बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा व सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई ! सांसद विजय बघेल बोले-बाबा गुरुघासीदास सामाजिक क्रांति के अग्रदूत है


जामगांव-आर। परीक्षेत्रीय सतनामी समाज जामगांव-आर द्वारा सतनाम धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम गुरु बाबा गुरुघासीदास जी की 269वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सतनाम भवन पहुँची, जहाँ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पारंपरिक स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे, अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापति खेमलाल देशलहरा ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भाजपा मंडल जामगांव-आर अध्यक्ष कमलेश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कॉलेज अध्यक्ष नरेश केला, महामंत्री पूर्णेन्द सिन्हा, सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, उपसरपंच मुकेश साहू एवं खुमान जांगड़े शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बघेल ने कहा कि “बाबा गुरुघासीदास जी केवल सतनाम धर्म के प्रवर्तक ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश देकर समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आवाज बुलंद की। सत्य, अहिंसा और मानवता का जो मार्ग बाबा जी ने दिखाया, वही आज के समय में सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम का संचालन शीतल कोठारी ने किया,आयोजन को सफल बनाने में परीक्षेत्रीय सतनामी समाज जामगांव-आर के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद बघेल, विष्णु चतुर्वेदी, बसंत मारकण्डे, पवन डहरे, थानेश्वर मारकंडे, संगठन सचिव उमेश मारकण्डे, कोषाध्यक्ष धनाजी सोनवानी तथा सचिव भूपेन्द्र बघेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *