‘रामायण पार्ट-1’ का 4 मिनट का ट्रेलर वायरल! जानिए असली सच, मेकर्स ने नहीं किया आधिकारिक रिलीज

‘रामायण पार्ट-1’ का 4 मिनट का ट्रेलर वायरल! जानिए असली सच, मेकर्स ने नहीं किया आधिकारिक रिलीज

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के लुक्स वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, फैन-मेड क्लिप को बताया जा रहा आधिकारिक ट्रेलर

YC न्यूज़ डेस्क । बॉलीवुड निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ को लेकर सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट 9 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बताकर साझा कर रहे हैं। हालांकि, अब इस दावे की सच्चाई सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ट्रेलर जारी नहीं किया गया है। वायरल हो रहा वीडियो एक फैन-मेड (प्रशंसकों द्वारा तैयार) कॉन्सेप्ट क्लिप है।

वायरल वीडियो में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में हाई-लेवल वीएफएक्स, युद्ध के दृश्य और कई काल्पनिक सीक्वेंस दिखाए गए हैं, जिससे दर्शकों को यह वास्तविक ट्रेलर जैसा प्रतीत हो रहा है। वीडियो में अरुण गोविल को राजा दशरथ, रवि दुबे को लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा के रूप में भी दिखाया गया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज किया गया है, लेकिन इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और इसके वीएफएक्स व पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अधिकांश वीडियो एआई या प्रशंसकों द्वारा तैयार किए गए कॉन्सेप्ट ट्रेलर हैं। विशेषज्ञों ने दर्शकों से अपील की है कि फिल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल मेकर्स के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। जब तक आधिकारिक ट्रेलर जारी नहीं होता, तब तक वायरल वीडियो को वास्तविक ट्रेलर मानने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *