पाटन। ब्लॉक स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी की 526वीं जयंती 14 अप्रैल को पाटन में धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्राम गृह पाटन में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक एवं इकाई स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि दोपहर सत्र में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके अलावा विधायक रिकेश सेन विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नरेश श्रीवास, रामजी सेन, वीरेंद्र कौशिक, शेरसिंह श्रीवास, नारद सेन, घनश्याम सेन, यादव राम सेन, तेजराम सेन, मनहरण सेन, डोमन सेन सहित पाटन ब्लॉक एवं इकाई के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।