पाटन नगर पंचायत में शिकायत-सुझाव पेटी शुरू, अब आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी बात! नपं अध्यक्ष योगेश बोले जल्द मोबाईल व्हाट्सप्प सेवा भी शुरू होगा…

पाटन। नगर पंचायत पाटन में नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शिकायत एवं सुझाव पेटी की शुरुआत की गई है। इस व्यवस्था के तहत अब नगरवासी अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव लिखित रूप में सीधे पेटी में डाल सकेंगे, जिन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों और सुझावों की समीक्षा के लिए पेटी को सप्ताह में एक दिन खोला जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने बताया कि नगरवासियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से नागरिकों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का सरल माध्यम मिलेगा। साथ ही संवेदनशील मामलों में शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आने वाले समय में शिकायत और सुझाव दर्ज करने के लिए मोबाइल एवं व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे नागरिकों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उप अभियंता प्रवीण साहू, बाबा वर्मा, चिरंजीव देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *