रायपुर । छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह नवा रायपुर केंद्रित होगा, जहां वे 6 घंटे 45 मिनट तक रहकर 6 प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, राज्योत्सव का शुभारंभ और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि लंच के लिए कोई अलग समय निर्धारित नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार, वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते समय ही हल्का अल्पाहार लेंगे।
◆ पीएम मोदी का आगमन और पहला कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:40 बजे एयरफोर्स विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल जाएंगे। यहां वे उन 2,500 बच्चों से मुलाकात करेंगे, जिनका हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। इसी कार्यक्रम को “दिल की बात” नाम दिया गया है।
◆शांति शिखर भवन और अटल प्रतिमा का अनावरण
इसके बाद मोदी प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्थान के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे (10:45 से 11:30 बजे)। फिर वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो नवा रायपुर के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा।
◆ विधानसभा भवन और म्यूजियम का लोकार्पण
दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे, जो प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को समर्पित है।
◆ राज्योत्सव का शुभारंभ — दौरे का समापन
दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक पीएम मोदी नवा रायपुर मेला ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के पांच दिवसीय समारोह का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
◆ पीएम के स्वागत में योजनाओं की झांकियां
प्रधानमंत्री के स्वागत मार्ग पर नवा रायपुर में 6 से अधिक सरकारी योजनाओं की झांकियां तैयार की जा रही हैं। जैनम मानस भवन के सामने — जीएसटी 2.0 योजना, सेंध तालाब के पास — पीएम जनमन और वन धन विकास योजना,मंदिर हसौद क्रॉसिंग — लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना,टी-जंक्शन के पास — ऑपरेशन सिंदूर और नक्सल मुक्ति भारत,एचपी पेट्रोल पंप के पास — प्रधानमंत्री आवास और कृषक उन्नति योजना इन झांकियों के माध्यम से सरकार राज्य के विकास और योजनाओं की झलक प्रधानमंत्री को दिखाएगी।
◆ पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
समयकार्यक्रम9:40 बजेरायपुर एयरपोर्ट आगमन10:00–10:35 बजेसत्य साई हॉस्पिटल में “दिल की बात”10:45–11:30 बजेशांति शिखर भवन का उद्घाटन11:45–12:10 बजेअटल प्रतिमा का अनावरण12:15–1:15 बजेविधानसभा भवन का उद्घाटन1:30–2:15 बजेआदिवासी म्यूजियम का लोकार्पण2:30–4:00 बजेराज्योत्सव शुभारंभ4:25 बजेनई दिल्ली के लिए प्रस्थान