जामगांव आर। भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर (2022) भर्ती उपरांत प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पोस्टिंग से पहले अवकाश पर लौटे ग्राम जामगांव (आर) के युवा जवान सुनील साहू का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। बैंड-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में ग्रामीणों, युवाओं और मातृशक्ति ने उनका भव्य सम्मान किया। सुनील साहू, पिता तामेश्वर साहू, एक सामान्य परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के बल पर न केवल माता-पिता और परिवार का बल्कि पूरे ग्राम जामगांव (आर) का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश केला, भाजपा नेता मनीष जैन, मेघनाथ सगरवंशी, सेजेस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू और नरोत्तम साहू ने सुनील साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय नौसेना जैसी सेवाओं में जुड़ना देशसेवा के साथ-साथ एक सम्मानजनक करियर का सुनहरा अवसर है।