
रानीतराई। कबीर सत्संग समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भंसूली (के) के बाजार चौक में 24 जून को संत शिरोमणि कबीरदास साहेब जी का 628वां प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कबीर सत्संग समिति के अध्यक्ष किशोर साहू एवं पदाधिकारियों ने बताया कि प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर सत्संग, प्रवचन एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग की गंगा में डुबकी लगाने तथा संत कबीर साहेब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है।
महोत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में परम श्रद्धेय महंत माखन लाल साहेब, कबीर आश्रम दामाखेड़ा उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष वक्ता के रूप में खिलावन दास साहेब (मानिकचौरी-सेलुद), दीपक साहेब एवं ताम्रध्वज साहेब (करसा-घुघवा) श्रद्धालुओं को संत कबीर साहेब के जीवन दर्शन, मानवता, समरसता एवं सदाचार के संदेश से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में कबीर ट्रस्ट समिति दामाखेड़ा के उपाध्यक्ष प्रमोद साहेब की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए महेश साहू, के.के. साहू, कमलेश साहू, पूरण साहू, महेंद्र हिरवानी, गैंदलाल डहरिया, बिसहत निर्मल, डॉ. हेमंत साहू, धनंजय साहू, गंगा साहू, बिसौहा बढ़ाई, मंगल निर्मल, भुवन बढ़ाई, लक्ष्मीनारायण साहू, उमाशंकर, मिलन सेन, फेकून तारक सहित आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संत कबीर साहेब के प्राकट्य महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।