शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से संपन्न, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पाटन। विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री मुकेश साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री आनकीराम वर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्री दिलीप कुर्रे ने की। विशेष अतिथियों में पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री रामचंद्र जांगड़े, श्री चतुर कोसरे, श्री बंशीलाल मधुकर, श्री राजेंद्र बारले एवं पंच श्री रूपेश कोसरे शामिल रहे। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा संविधान की मूल भावना—एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों—को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बच्चों ने सुवा, ददरिया, पंथी, राउत नाचा, आदिवासी नृत्य, कविता एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के चलते दोपहर तक शाला प्रांगण में भारी भीड़ बनी रही। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी दिलीप कुर्रे ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ, जिसके निर्माण का दायित्व डॉ. भीमराव अंबेडकर को सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर बेहतर हो रहा है, फिर भी विद्यार्थियों की संख्या में कमी चिंता का विषय है, जिस पर ग्रामवासियों को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष आनकीराम वर्मा एवं पीलाराम कुर्रे ने भी संबोधित किया। संचालन सहायक शिक्षक रोशन लाल साहू ने किया तथा अंत में प्रधानपाठक मुकेश साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आनकीराम वर्मा, दिलीप कुर्रे, रामचंद्र जांगड़े, चंद्रावती कुर्रे, चतुर कोसरे, पीलाराम कुर्रे, बंशीलाल मधुकर, रूपेश कोसरे, महेश्वरी कुर्रे, डीलेश देशलहरे, सरिता देवांगन, रमला वर्मा, रानी कुर्रे, रानू बारले, नेत्री कोसरे, कीर्तन, पूर्णिमा जांगड़े, मनोज टंडन, नीरज, गौरव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *