जामगांव आर। गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर दक्षिण पाटन अंचल देशभक्ति के उल्लास में सराबोर नजर आया। क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भव्य ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगे की शान में राष्ट्रगान गूंजा और लोगों ने संविधान तथा देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर में अध्यक्ष नरेश केला, ग्राम पंचायत भवन में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, किसान चौक में उपसरपंच मुकेश साहू तथा सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर ने ध्वजारोहन कर तिरंगे को सलामी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सेवा सहकारी समिति बटरेल में, जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने तथा सशिम विद्यालय बटरेल में तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने ध्वजवंदन किया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने निपानी पंचायत भवन में तिरंगा फहराया।
इसी तरह में सेवा सहकारी समिति सुरपा में भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, टेमरी पंचायत में सरपंच वरुण देव, खोला में सरपंच पुष्पलता जांगड़े, बोरवाय पंचायत में सरपंच मीनू शर्मा, नवागांव बी में सरपंच कविता साहू, बेल्हारी पंचायत में सरपंच अमित अग्रवाल, सेजेस स्कूल में अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, अटल चौक में पूर्व सरपंच जितेशवरी साहू एवं यादमल गोलछा ने ध्वजारोहन किया। किसान चौक में भारतीय वायुसेना के जवान डाकेश्वर प्रजापति एवं रामसेवक निषाद, शिवाजी चौक में इंडियन आर्मी के जवान डोमन साहू एवं भूषण चंद्राकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरवमयी बनाया। अकतई पंचायत में सरपंच माधुरी निषाद,ओदरागहन में सरपंच कुसुमलता जैन,सेवा सहकारी समिति दीदाभाठा में अध्यक्ष योगेश्वर साहू,सेवा सहकारी समिति गाड़ाडीह में अध्यक्ष संजय चंद्राकर,सेवा सहकारी समिति मर्रा में अध्यक्ष विनोद ठाकुर,सेवा सहकारी समिति भरर में अध्यक्ष राजेश बंछोर,सेवा सहकारी समिति कुर्मीगुंडरा में अध्यक्ष दानीराम वर्मा,सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अध्यक्ष तेजेंद्र पिपरिया,सेवा सहकारी समिति निपानि में अध्यक्ष बेनीराम साहू,सेवा सहकारी समिति बेल्हारी में प्राधिकृत अध्यक्ष रुपसिंह सिन्हा ,किकीरमेटा पंचायत में सरपंच देवकी निषाद, गातापार पंचायत में सरपंच रेवाराम साहू,आगेसरा पंचायत में सरपंच रमाकांत साहू, बटरेल पंचायत भवन में सरपंच एमन आठे ने ध्वजारोहन कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।