जामगांव आर। सद्गुरु कबीर आश्रम समिति बेल्हारी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संत कबीर सतसंग समारोह के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रुपनारायण सिन्हा शामिल होंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार श्री सिन्हा सायं 4.30 बजे सड़क मार्ग से कबीर आश्रम बेल्हारी पहुंचेंगे। इस दौरान वे संत कबीर साहेब की वाणी का श्रवण करेंगे तथा उपस्थित संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कबीर अनुयायियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है। आयोजन को लेकर आश्रम समिति एवं ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।