गांव की बेटी को मिला सम्मान — शासकीय प्राथमिक शाला गातापार में पायल साहू के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

जामगांव आर। शासकीय प्राथमिक शाला गातापार में गांव की बेटी एवं निस्वार्थ भाव से अध्यापन करने वाली शिक्षिका पायल साहू के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विवाह से पूर्व अपने गृह ग्राम में सेवा भाव से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के कार्य के लिए पायल साहू को ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशंसा और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सरपंच रेवा राम साहू ने कहा कि “पायल साहू का व्यवहार, बच्चों से जुड़ने की सहजता और पढ़ाने का मनोरंजक तरीका सराहनीय है।” शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष केशव राम ठाकुर ने भी उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि “पायल ने अपने व्यवहार और कुशलता से बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित किया।”

इस अवसर पर अध्यापक झामन लाल सोनवानी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच दिलीप साहू, सेवानिवृत्त अध्यापक एस.आर. साहू, चंद्रहास साहू, देवेन्द्र साहू, प्रधान पाठक श्रीमती भुनेश्वरी नेताम, संतोषी यादव, कोसिल्या साहू, तामेश्वरी साहू, गीतेश साहू पंच और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रधान पाठक भुनेश्वरी नेताम ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पायल साहू का योगदान बच्चों की स्मृतियों और गांव के हृदय में सदैव जीवित रहेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *