सभापति प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – दीपज्योति धर्म और आशा का प्रतीक है

सभापति प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा – दीपज्योति धर्म और आशा का प्रतीक है

पाटन। क्षेत्र के लोकप्रिय युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी, जनपद पंचायत पाटन की वन एवं पर्यावरण स्थायी समिति के सभापति इंजीनियर प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम के लंका विजय उपरांत अयोध्या आगमन की हर्षोल्लासपूर्ण स्मृति में आज भी देशभर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रकाश पर्व दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि “दीपज्योतिर्मयः प्रोक्तो धर्मस्य प्रतीकं स्मृतम्” — दीपक केवल प्रकाश का स्रोत नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और आशा का प्रतीक है।

श्री शर्मा ने कहा कि यह दीपावली सभी के जीवन में उजाला, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से “विकास, विश्वास और उज्जवल भारत” के संकल्प को और प्रज्वलित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *