पाटन। मुस्लिम एकता मंच पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण के संयुक्त प्रयास से आगामी 21 मई को सामूहिक इज्तेमाई निकाह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इस बार दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मचांदुर में संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से इन सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन पाटन ब्लॉक के ग्राम किकिरमेटा में किया जा रहा था, लेकिन इस बार स्थान परिवर्तन कर मचांदुर ग्राम को चुना गया है।
इस आयोजन के संबंध में मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। सांसद ने आयोजन की सराहना करते हुए अपने आने की सहमति जताई। मंच के सचिव रफीक खान में बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग हेतु किया जा रहा है।मुलाकात के दौरान मंच के सदर डॉ. रहीम खान के साथ नवाब खान, शेख साजिद, रफीक खान, सफीर खान, शेख मज़िद, चांद खान, वाहिद खान, कलीम मोहम्मद एवं यूसुफ खान उपस्थित रहे।